मंडी: शिवरात्रि मेले के दौरान नगर निगम मंडी अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात-एचएस राणा आयुक्त नगर निगम मंडी
Mandi, Mandi | Feb 27, 2024 नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के दौरान नगर निगम मंडी मेला स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करेगा, ताकि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनी रहे।उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर निगम मंडी के पास रहता हैं, जिसको लेकर निगम अतिरिक्त साफाई कर्मचारियों की तैनाती करेगा।