मंडी: प्रदेश के 3 जिलों को ₹1.49 करोड़ की 3 मोबाइल फूड टेस्टिंग प्रयोगशाला वैन की गई प्रदान: एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Feb 26, 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने सोमवार को कहा कि यह प्रयोगशाला वैन टेस्टिंग, ट्रेनिंग और अवेयरनेस के उद्देश्य को लेकर कार्य करने जा रही हैं। इनमें मौके पर खाद्य वस्तुओं की टेस्टिंग कर कुछ ही समय में रिपोर्ट भी प्राप्त की जा सकेगी। पहले चरण में यह वैन मंडी, शिमला और हमीरपुर जिला को मिली है और भविष्य में हर जिले को एक वैन उपलब्ध कराई जाएगी।