कोरांव: नगर पंचायत कोराव के बहादुर शाह नगर मोहल्ले में गली में भरा गंदा पानी, लोगों को आने-जाने में दिक्कत
नगर पंचायत कोरांव के बहादुर शाह नगर मोहल्ले में नालियां चोक होने के कारण गली की सड़क पर गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। यह समस्या सरकारी बस स्टैंड से थाने तक बन रही मुख्य सड़क और नाली के निर्माण कार्य के बावजूद बनी हुई है।