दमयंती नगर: वार्डों में गहराए जल संकट पर पार्षदों ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, एसके कंस्ट्रक्शन पर लगाए लापरवाही के आरोप
दमोह में वार्डों में गहराए जल संकट को लेकर शनिवार शाम पार्षद फिल्टर प्लांट पहुंचे और पानी शुद्धिकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एसके कंस्ट्रक्शन पर लापरवाही, गंदगी और पानी की सफाई में कमी के आरोप लगाए। ठेकेदार ने दो साल से भुगतान लंबित होने की बात कही। बाद में पार्षद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मिले, जिन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।