आगरा: नगला पदी में दबंगों ने दावत खाकर लौट रहे युवक को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला पदी में दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां दावत खाकर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट कर दी, युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा गया, लाठी डंडों और लात घूंसो से की गई इस मारपीट का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, पीड़ित ने थाना न्यू आगरा पर 3 के नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।