आगरा: पुलिस ने अबू लाल दरगाह के पास से अवैध तमंचा लेकर घूम रहे दो अभियुक्तों को दबोचा
थाना न्यू आगरा पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस की टीम की चेकिंग के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जिनके पास अवैध तमंचा है और वह क्षेत्र में भौकाल बनाने के लिए घूम रहे हैं, इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को अबू लाला दरगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया, कब्जे से दो तमंचा व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।