आगरा: DG प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा आगरा पहुंची, पुलिस लाइन में नवनियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण के संबंध में की समीक्षा गोष्ठी
डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा आज आगरा पहुंची, जहां उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण से संबंधित समीक्षा गोष्ठी में हिस्सा लिया, पुलिस लाइन स्थित आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की, इस अवसर पर एडीजी जोन आगरा, पुलिस आयुक्त आगरा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।