आगरा: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने संजय पैलेस में प्रेसवार्ता कर मोदी-योगी पर किया जुबानी हमला, बताया गायों का हत्यारा
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने संजय पैलेस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में बीफ व्यापार में बढ़ोतरी हुई और भारत इस समय निर्यात में दुनिया के दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, सुमन ने दावा किया के देश में कुल 74 बूचड़खाने सक्रिय हैं, जिनमें से 9 प्रमुख बूचड़खानों के मालिक हिंदू है।