भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ नदारद, तैनात डॉक्टर सोते मिले, डेढ़ घंटे बाद रेफर करने का आरोप
बकेवर 50 शैय्या अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार रात करीब 9:58 बजे बीमार युवती के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। आदर्श नगर निवासी राखी की मां सीता देवी पत्नी विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि बेटी को अस्पताल लाया गया, लेकिन ईएमओ इमरजेंसी में नहीं मिले। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर ओपीडी के पास कमरे में डॉ. सोते मिले ।