कुटुंबा: कुटुंबा में दोमुहान पहुंची विहंगम योग स्वर्वेद संदेश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली समर्पण दीप स्वर्वेद संदेश यात्रा सोमवार को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित दोमुहान सड़सा सूर्य मंदिर परिसर पहुंची। सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का विहंगम योग से जुड़े श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।