ग्वालियर में हादसा: कांच से भरा ट्रक पलटा, मौके पर मची अफरा-तफरी...
ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में होटल राजमोहन पैलेस के सामने कांच से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पलटने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। राहत की बात यह है कि फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।