कांके: एसएसपी राकेश रंजन ने रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Sep 27, 2025 रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक से एसएसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने पूजा समिति के सदस्यों से बात की और जगह-जगह तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रांची की जनता हर हाल में खुद को सुरक्षित महसूस करे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है।