सागर: रुसल्ला जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 21 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.42 लाख, 22 दोपहिया और 11 चारपहिया वाहन जब्त
Sagar, Sagar | Apr 6, 2026 बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ला जंगल में देर रात पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे पर छापा मारते हुए 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में की गई। मौके से ₹6.42 लाख नगद, 21 मोबाइल,22 बाइक,11 चार पहिया वाहन, एक पिस्टल, एक चाकू व ताश की गड्डियां जब्त कीं। एडिशनल एसपी संजीव उइके ने सोमवार दोपहर 2:00 मामले का खुलासा किया।