कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बिया मंडी चौकी इलाके के जमुना टॉकीज गली में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बिया मंडी चौकी इलाके के जमुना टॉकीज गली में जमकर मारपीट हुई। यह मारपीट दो समुदाय के लोगों के बीच में हुई। जानकारी के अनुसार एक किशोरी से छेड़खानी का आरोप एक युवक पर लगा है। किशोरी के शोर मचाने पर युवक को उसके पिता और मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा था।