बटियागढ़: आंजनी गांव में क्लिंकर ट्रक पलटा,जनहानि नहीं,बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी गांव में देर रात एक क्लिंकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नही हुई,घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला. सूचना पर बटियागढ़ थाना से asi शेषकुमार दुबे स्टाफ के साथ मौके पर पँहुचे,क्लिंकर ट्रक क्रमांक mp 34 H 0587 ललितपुर से अमानगंज सीमेंट प्लांट राखड़ लेकर जा रहा था,पुलिस ने सड़क पर आवागमन सुचारू कराया