रफीगंज: पोगर बड़की नहर के समीप से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी रफीगंज पुलिस
रफीगंज पुलिस ने रविवार संध्या 7 बजे थाना क्षेत्र के पोगर बड़की नहर के समीप से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान नही हुई है।