हसनपुर: आदमपुर में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
आदमपुर थाना क्षेत्र के रहरई गांव निवासी चमन का शव काली नदी किनारे एक आम के बाग में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।