मिर्ज़ापुर: राम भरत मिलन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, भगवान के स्वरूपों का स्वागत झांकियों के साथ नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
श्री बाल भारत मिलाप रामलीला कमेटी की ओर से भैया दूज पर बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे परंपरागत भरत मिलाप शोभा यात्रा निकाली गई। कोतवाली शहर के दुर्गा देवी रामदेव पर भगवान श्री राम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। चारों भाइयों का मिलन होते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा देर रात तक भ्रमण करता रहा।