Baghpat news बागपत: अखिलेश यादव से मिले माखर के रजत सोलंकी, स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज मुकदमों का उठाया मुद्दा
बागपत के माखर गांव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमों का सामना कर रहे रजत सोलंकी ने रविवार को लखनऊ में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
🔹 अखिलेश यादव ने रजत से पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
🔹 रजत ने बताया कि वीडियो वायरल करने के बाद उसे दो दिन थाने और एक दिन जेल में रहना पड़ा।
🔹 रजत के मुताबिक, बाद में दोबारा आवाज उठाने पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ।
🔹 बातचीत में माखर गांव को मिले राष्ट्रपति निर्मल ग्राम पुरस्कार का भी जिक्र हुआ।
🔹 रजत ने 22 सितंबर को भगत सिंह की वेशभूषा में हाथ-पैर में जंजीरें डालकर और तिरंगा लेकर पुलिस चौकी के पास धरना दिया था।
🔹 उसने मुकदमे वापस लेने समेत आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था।
🔹 7 सितंबर को हुई सर्व समाज की बैठक में भी दोनों मुकदमे वापस लेने और विद्यालय की स्थिति की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई थी।
📍 मामला बागपत के माखर गांव का है।
#BaghpatNews #Baghpat #Makhar #RajatSolanki #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UttarPradesh #UPNews #SchoolNews #Makhargaon
Baghpat, Bagpat | Sep 27, 2026