पिस्टल चलाना सीखिए', लड़कियों से बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, शेयर किया वीडियो बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस की शौकीन खुशबू पाटनी का गुस्सा फूटा था. अब खुशबू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी CO₂ एयर पिस्टल की एक झलक शेयर की, जिससे लोगों का ध्यान इस हथियार और इसके इस्तेमाल के तरीके पर गया. अपनी पोस्ट में, उन्होंने ग्लॉक 17 जेन 4 (Glock 17 Gen 4) मॉडल पर आधारित .177 एयर पिस्टल दिखाई और इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अहमियत पर जोर दिया.
#TrendingNews #BreakingNews #INSTANTNEWS24HR #BiharNews #safetyfirst
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2026