ज़मानिया: गाजीपुर में 3,400 किसानों के खातों में ₹1.06 करोड़ फसल बीमा राशि भेजी गई, 517 आपदा मित्रों का हुआ बीमा
गाजीपुर।कृषि, राजस्व और आपदा विभागों के संयुक्त कार्यक्रम के तहत 3,400 किसानों के खातों में फसल राहत बीमा योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 76 लाभार्थियों को 5–5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में 517 आपदा मित्रों का बीमा भी कराया गया।