डीडीयू जंक्शन पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चलती ट्रेनों से कूड़ा फेंकने और यार्ड क्षेत्र में गंदगी फैलाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान गुरुवार शाम 05 बजे चलाया गया।मामले मे शिकायत मिलने पर जुर्मना व लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दिया।