कामडारा: कामडारा में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित
Kamdara, Gumla | Oct 21, 2026 कामडारा प्रखंड के दुर्गा मंदिर मैदान में मंगलवार की देर शाम रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन स्थल पर मेला भी लगाया