कोतमा: खनिज विभाग ने बिजुरी में रेत का परिवहन करते 5 ट्रक ज़ब्त किए
Kotma, Anuppur | Apr 18, 2026 शनिवार 11:00 बजे बिजुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग ने रेत का परिवहन करते हुए पांच ट्रकों को जप्त करते हुए बिजुरी थाने में अभीरक्षा में रखा गया है। जिस पर खनिज विभाग में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए इसकी जांच की जा रही है। खनिज निरीक्षक इशा वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई माइनिंग अधिकारी के निर्देश पर हुई है।