चांदपुर: बिजनौर के नूरपुर में धामपुर रोड पर स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलटी, मची चीख
बिजनौर में आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे नूरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया स्कूली बच्चों से भरी एक गाड़ी सड़क किनारे धामपुर रोड पर खाई में पलट गई हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है