पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में कारखाने में घुसकर मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह शनिवार को मोहल्ला खानकाह में स्थित अलमारी के कारखाने में काम कर रहा था। रंजिशन एजाज, सज्जाद, शादाब और शहाना ने कारखाने में घुसकर धारदार हथियार से युवक की पिटाई कर दी थी। घायल युवक ने मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।