पूरनपुर: पूरनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, 9 शिव भक्तों को दी गई विदाई
पूरनपुर नगर से बाबा अमरनाथ जी के दर्शन लिए पहले जत्थे में 9 तीर्थयात्री रवाना हुए। इन्हें कई जगह विदाई दी गई और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। यह लोग बाल्टाल के रास्ते 3 जुलाई को पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। बाबा के दर्शन को जा रहे भक्तों के जत्थे का सर्वप्रथम नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।