पूरनपुर: गांव मकरन्दपुर में पड़ोसी काश्तकार ने दूसरे के खेत में करवाई धान की रोपाई, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत धरमंगदपुर निवासी इरशाद अख्तर खा ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला किरन विहार कॉलोनी निवासी गोपाल मिश्रा की कृषि भूमि खरीदी थी। जिसका बैनामा व दाखिल खारिज भी हो गया है। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार ने उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से उसमें शुक्रवार की रात में चोरी छिपे धान की रोपाई करवा दी।