भीलवाड़ा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, हर मां सुरक्षित, हर शिशु स्वस्थ
भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) मनाया जाता है। जिले में चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को शक्ति दिवस का भी आयोजन किया गया।