भीलवाड़ा: जर्जर भवन में संचालित रा.उ. प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन की मांग को लेकर जसवंतपुरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
बनेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत बैंरा के राजस्व ग्राम जसवंतपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए नवीन विद्यालय भवन स्वीकृत कराने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।