मुरैना नगर: मुरैना: वन रक्षक हत्याकांड में रेत माफिया का आरोपी चालक गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा
मुरैना में वन रक्षक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक विनोद माहौर को माता बसैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।दिमनी थाना में FIR के बाद तीन थानों की टीम ने दबिश दी। आरोपी पर हत्या सहित गंभीर धाराएं लगी हैं।पुलिस अन्य आरोपियों और ट्रैक्टर मालिकों की भूमिका की जांच कर रही है।क्षेत्र में आक्रोश है रेत खनन पर सख़्ती के संकेत है।