बीना: ग्राम मुहासा में कुएं में डूबने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 30, 2024 18 वर्षीय संदीप पिता भीकम यादव निवासी ग्राम रामपुर तिगरा रोड ग्वालियर जो ग्राम मुहासा शादी में आया था और ग्राम मुहासा के कुएं में नहाने गया था जहां पर कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई, शव को कुएं से निकालने के बाद शव स्थानीय लोग सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और मामले की सूचना बीना थाने को दी,वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।