बीना: किर्रावदा बाईपास पर मोटरसाइकिल से गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 29, 2024 50 वर्षीय महिला सरोज बाई निवासी सुभाष वार्ड ग्वालटोली जो ग्राम मुड़िया शादी में पुढ़ी बनाने गई थी और रात में नवल चंदेल पिता खिलन चंदेल निवासी जाखलौन के साथ मोटरसाइकिल से बीना वापस आ रही थी, तभी किर्रावदा बाईपास पर मोटरसाइकिल से गिर गई, जिसमें महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही आज प्रधान आरक्षक गौतम भट्ट ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।