बीना: बीना थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Apr 28, 2024 ग्राम हींगटी में हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों पर धारा 307 व अन्य धाराओं का तहत महान दर्ज कर आरोपियों के तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी भारत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया, वही मामले के दो आरोपी अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।