पोलायकलां: कल शुजालपुर आएंगे सीएम मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात, विद्यालय व अस्पताल का करेंगे वर्चुअल निरीक्षण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को सुबह 11 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे। यहां वे करोड़ों की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी। मुख्यमंत्री अकोदिया और सुंदरसी के सांदीपनि विद्यालय, गुलाना उप कृषि उपज मंडी, शुजालपुर के नए कॉलेज भवन और अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। गुलाना उ