कानपुर: शहर में डीएम-सीएमओ विवाद में जनप्रतिनिधियों के बाद हस्तियां भी आईं सामने, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का वीडियो वायरल
शहर में डीएम और सीएमओ के बीच का विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। पहले जनप्रतिनिधियों ने इस विवाद के बीच मोर्चा खोला तो अब शहर की हस्तियों ने भी सामने आना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह 11:00 बजे हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।