दतिया नगर: दतिया विधानसभा उप-निर्वाचन में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया, 71.44% वोट पड़े
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया।