आंवला: मकान के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।
आंवला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को बताया पिता से काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पिता ने दूसरी शादी कर ली है और मुझे घर में घुसने नहीं देते हैं। मैं किराए पर रह रहा हूं जब मैं घर गया तो विपक्षियों ने मारपीट शुरू कर दी और पिता पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। बताया मेरा साला बचाने आया तो उसे भी मारा पीटा ।