आंवला: आंवला के मानपुर में आवासीय जगह में निर्माण करने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने शिकायत पर की रिपोर्ट दर्ज।
आंवला थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी पीड़िता ममता ने पुलिस को बताया अपनी आवासीय जगह पर निर्माण करा रही थी तभी गांव के ही विपक्षीगण आ गए और कहने लगे तुम निर्माण क्यों कर रहे हो और उत्तेजित हो गए तथा गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर के अंदर घुस आए और मुझे व मेरे पति और पुत्रियों के साथ मारपीट करने लगे और हमारी दीवार गिरा दी, पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज।