आंवला: आंवला में देर रात्रि टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो चालक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर।
ग्राम बहजुईया निवासी वीरेश टेंपो चलाता है वह देर रात्रि आंवला से सीएनजी लेकर टेंपो से घर जा रहा था तभी रास्ते में ईंट भट्ठे के सामने से आ रहे टैंकर ने लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए टेंपो को टक्कर मार दी। जिसमें वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर।