आंवला: पुरैना पर तड़के सुबह टमाटर लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, जाम लगने से लोग हुए परेशान
आंवला के पुरैना पर सुबह तड़के अचानक एक टमाटर से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वह मंडी जा रहा था ट्रक में भरे सभी टमाटर इधर-उधर बिखर गए ट्रक की टंकी फट गई और ट्रक पलटने से रोड पर जाम लग गया और लोग परेशान हो गए। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।