आंवला: आंवला के मऊ चंद्पुर में पति ने अपनी पत्नी से जान माल का जताया खतरा, पुलिस से लगाई गुहार।
आंवला मऊचंदपुर के मुन्नालाल ने पुलिस को बताया मेरी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जिससे एक पुत्र है घर में परेशानी को देखते हुए दूसरी शादी की थी जिससे एक पुत्र व पुत्री है आरोप है कि पत्नी व उसके साथी जमीन मकान हड़पने की नीयत से कई बार संगीन वारदात कर चुके हैं और बताया विपक्षी मेरी हत्या करके मेरे पहली पत्नी के पुत्र को झूठा फंसा कर जमीन मकान हड़पना चाहते हैं।