खानपुर: तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने बैसार गाँव के मनरेगा कार्य स्थल पर महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने आज सोमवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग बैसार गाँव के मनरेगा कार्य स्थल पर महिलाओं को कानूनी जानकारी प्रदान की। तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ ने मनरेगा कार्य स्थल बैसार गाँव मे जागृति योजना के तहत उपस्थित महिलाओं को कानून व अधिकारों की जानकारी प्रदान की ।