लखीमपुर: मिश्राना चौराहे पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुए प्रदर्शन में छात्राओं की मौजूदगी पर उठे सवालिया निशान
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहर के मिश्राना चौराहे पर बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत गरमा गई।संसद में कानून लागू न होने पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान सामने आए एक वीडियो में प्रदर्शन के बीच छात्राओं की मौजूदगी ने नया विवाद खड़ा कर दिया।