गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक ने समय पर मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है. मालीपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक अजीत कुमार ने बताया कि हम लोगों से इतना अधिक काम लिया जाता है बावजूद मानदेय देने में आनाकानी किया जा रहा है।