पांवटा साहिब: माजरा वन क्षेत्र से खैर की अवैध कटाई व तस्करी, मोटरसाइकिल समेत लकड़ी बरामद
माजरा के आरक्षित वन क्षेत्र से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आया। वन विभाग ने एक मोटरसाइकिल और लकड़ी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।