कोटा की उड़िया बस्ती में चाकूबाजी, महिला समेत चार घायल
कोटा की उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में गोलू उर्फ अजय, उसकी पत्नी रानी, भाई रोहित सहित चार लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शराब बेचने के मामले को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी, इसी के चलते विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। वारदात के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच पुलिस के अपराध नियंत्रण के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल दादाबाड़ी थाना पुलिस मामले के तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है। इस मामले में घायल रोहित और रानी का बाइट भी लिया गया है।
Ladpura, Kota | Sep 12, 2026