लखीमपुर: भुईफोरवा नाथ मोहल्ले में गंदगी का अंबार, खुले नाले दे रहे हादसों को न्योता
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला भुईफोरवा नाथ में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियां बजबजा रही हैं। वहीं कई स्थानों पर बने नाले खुले पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।