🚨 फर्रुखाबाद में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन, राहत के साथ स्थायी समाधान का ऐलान 🚨
🌊 हवाई सर्वेक्षण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं
फर्रुखाबाद। बाढ़ की विभीषिका के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति परखी और प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं और जरूरतें स्वयं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की तथा आवासीय भूमि के पट्टा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। प्रभावित परिवारों को गृह निर्माण के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा से संकट की घड़ी में बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।
🐄 इंसानों के साथ पशुओं की भी चिंता— बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में परिवारों के लिए भोजन, पशुओं के लिए चारा, राहत शिविरों में शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के साथ पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
🔥 सबसे बड़ी बात—अब सिर्फ राहत नहीं, बाढ़ के स्थायी समाधान पर भी जोर!
मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद में बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन, तटबंध निर्माण तथा फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
👉 बाढ़ के संकट के बीच मुख्यमंत्री का संदेश साफ है—पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत भी मिलेगी और भविष्य में बाढ़ की समस्या कम करने के लिए स्थायी इंतजाम भी किए जाएंगे।
#Farrukhabad #CMYogi #YogiAdityanath #FarrukhabadFlood #FloodRelief #FloodManagement #UPGovt #FloodRelief #बाढ़_राहत #बाढ़_प्रबंधन #फर्रुखाबाद #मुख्यमंत्री_योगी #जनहित_में_जारी
Amritpur, Farrukhabad | Sep 3, 2026