हसपुरा: कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के समीप हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हसपुरा थानाक्षेत्र के कोईलवां के बलखंडी नाथ मंदिर के समीप हत्या के मामले में हसपुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बंगाली विगहा निवासी गोविंद महतो के हत्या में योगेंद्र महतो को जेल भेजा गया है।